फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खेलकूद प्रतियोगिता में खटोटा के बच्चों का रहा दबदबा

Tue, 14 Oct 2025 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
खटोटा में कबड्डी मैच में जोर-आजमाइश करते ​खिलाड़ी। स्रोत ​शिक्षा विभाग - फोटो : samvad
विज्ञापन
अवागढ़। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खटोटा में रविवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खटोटा के बच्चों का दबदबा रहा। यहां के प्राथमिक विद्यालय की टीम विजेता और पूर्व माध्यमिक विद्यालय की टीम उपविजेता रही। कंपोजिट विद्यालय जिनावली की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ अतर सिंह एवं दिनेश यादव ने किया। 50 मीटर दौड़ में खटोटा के चिंटू एवं मुस्कान प्रथम और रोहन एवं खुशी द्वितीय रहे। 100 मीटर दौड़ में जिनावली की भूमि एवं जीतू प्रथम रहे। खटोटा के आर्यन एवं प्रिंस द्वितीय एवं तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में लोकेश, मानवी, निखिल, तनवी प्रथम, आदिल, सोनम, उर्वेश, शालू द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में प्रशांत, भूमि, कुलदीप प्रथम, लोकेश, वैष्णवी, अमरदीप द्वितीय रहे।
कबड्डी प्रतियोगिता में अभयराजपुर, चुरथरा एवं बालिका वर्ग में नगला जमानिया एवं मिर्जापुर की टीम विजेता रहीं। खो-खो प्रतियोगिता में जिनावली, खटोटा, बालिका वर्ग में नगला रूपी, जिनावली की टीम विजेता रहीं। सभी विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें