फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम्बा कटने से ग्राम इमादपुर में सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
राजा का रामपुर में फसल में घुसा पानी- - फोटो : ETAH
विज्ञापन
राजा का रामपुर- एटा। ग्राम इमादपुर में बीती रात बंबा कट जाने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। जिससे किसानों को काफी नुकसान हो गया। मौके पर राजस्व की टीम ने पहुंचकर नुकसान का आंकलन कर राहत दिलवाने का आश्वासन दिया। दो दिन पूर्व नहर में पानी आने से किसान खुश दिख रहे हैं। इधर नहर विभाग ने नहर की सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त करवा दी। लेकिन नहर में पानी अधिक मात्रा में आ जाने से चंदनपुर व इमादपुर वाले बंबे में पानी भर गया।
विज्ञापन

पानी की अधिक मात्रा हो जाने से बंबा में पानी का बहाव तेज हो गया और बुधवार की रात में वह कट गया। बंबा के कटते ही किनारे के खेतों में पानी भर गया और खड़ी फसल डूब गई। जब यह पानी गांव के कई घरों के किनारे तक पहुंचा तो लोगों की नींद खुली। नजारा देख ग्रामीण परेशान हो गए। सुबह होते ही लोगों ने घरों से पानी निकाला। ग्राम इमादपुर में नहर कटने से ग्राम प्रधान ने आपस में चंदा कर जेसीबी को मंगाकर कटी खंदी को बंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें