शासन ने कस्तूरबा गांधी आवासीय योजना के तहत संचालित विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर चुकी बालिकाओं के लिए एल्युमिनाई योजना लागू की है। इसके तहत साल में दो बार बैठक होगी। जिसमें नई बालिकाओं के साथ अपने अनुभव शेयर करेंगी।
बालिका शिक्षा जिला समन्वयक सुधीर मिश्रा ने कहा कि कस्तूरबा गांधी योजना के तहत विद्यालयों में बालिकाओं को शिक्षा के साथ जीवन कौशल भी सिखाए जाते हैं। विद्यालय में क्या अनुभव रहे इसे नई छात्राओं के साथ शेयर किया जाएगा। साल में सितंबर-फरवरी में दो दिवसीय बैठक होगी।
इसमें बालिकाओं से यह भी जानकारी ली जाएगी कि उन्होंने अग्रिम कक्षा में प्रवेश लिया है या नहीं। पढ़ाई छोड़ देने वाली बालिकाओं को फिर से शिक्षा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ऐसी बालिकाओं को सहयोग भी दिया जाएगा। उन्होंने सभी विद्यालयों की वार्डन को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।