फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कशिश, यश तथा हिमांशू ने जीता गोल्ड मेडल

Fri, 03 Nov 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सेठ हरचरनदास इंटर कॉलेज हाथरस में 65वीं मंडलीय यूपी बोर्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में एटा से 5 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई प्रतियोगिता के अंडर- 17 वर्ग के 44 किग्रा भार वर्ग में कशिश, 59 किग्रा भार वर्ग में यश शाक्य, अंडर-19 में हिमांशु सिंह ने 59 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा अंडर-14 में सत्यम कमल ने 49 किग्रा वर्ग में तथा रिषभ चौधरी ने 27 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल झटके। जिला ताईक्वांडो संघ के सचिव तथा टीम के कोच कपिल देव ने बताया की मंडलीय प्रतियोगिता के सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों का चयन हमारे द्वारा ही किया गया था। विजेता रहे सभी खिलाड़ी जल्द ही स्टेट चैंपियनशिप खेलने मिर्जापुर जाएंगे। ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रोहित जैन, मुख्य संरक्षक रामलाल कुशवाहा, कोषाध्यक्ष गीता कुशवाहा, ओमेंद्र सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें