इस चुनाव में महिलाएं मतदान करने में फिर से अव्वल रहीं। महिलाओं ने मतदान में अपने पिछले चुनाव का रिकार्ड तोड़ दिया। इस चुनाव में महिलाओं के मतदान का प्रतिशत 4.32 प्रतिशत अधिक रहा। जबकि पुरुषों के मतदान में 2.96 प्रतिशत का ही इजाफा हुआ।
जिले की तीनों विधान सभाओं में इस बार रिकार्ड तोड़ मतदान हुआ। वर्ष 2012 के चुनाव से 4.18 प्रतिशत मतदान अधिक हुआ। इस बड़े हुए महिलाओं की रिकार्ड भागीदारी हुई। पटियाली के पचपोखरा में बूथ संख्या 43 में 136 पुरुषों ने मतदान किया तो 320 महिलाएं मतदान को पहुंची। बूथ संख्या 44 पर 100 पुरुषो व 193 महिलाओं ने, बूथ संख्या 45 पर 150 पुरुष व 220 महिलाएं, बूथ संख्या 46 पर 112 पुरुष व 221 महिलाएं, वोट डालने पहुंची। वर्ष 2012 के चुनाव में भी महिलाओं का प्रतिशत अधिक रहा था। उस समय 58.42 प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले 59.83 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, लेकिन इस चुनाव में यह रिकार्ड भी टूट गया। तीनों विधान सभाओं में 525945 पुरुषों के मुकाबले 323120 पुरुष मतदान को पहुंचे। जिससेे पुरुष मतदान का प्रतिशत 61.38 प्रतिशत रहा। जबकि 439891 महिलाओं में 282124 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिससे उनका मतदान प्रतिशत 64.15 तक पहुंच गया। इस चुनाव में भी पिछले चुनाव की तरह अमांपुर में महिलाओं ने सबसे अधिक मतदान किया। जबकि कासगंज दूसरे नंबर पर एवं पटियाली तीसरे नंबर पर रहा।
विधान सभा का नाम पुरुष मतदाता पुरुष मतदान महिला मतदाता महिला मतदान
कासगंज 187794 117224 157665 101884
अमापुर 159149 96689 133507 86796
पटियाली 179002 109207 148719 93444