फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ की सुरक्षा में ईवीएम

Mon, 13 Feb 2017 12:05 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
सीआईएसएफ की सुरक्षा में ईवीएम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिले की तीन विधान सभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान संपन्न हो गया। इसके बाद प्रत्याशियों का भाग्य भी इन ईवीएम में कैद हो गया। इन ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूमों में रखा गया है। हर विधान सभा के लिए अलग से स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। इन स्ट्रांग रूमों में रखी ईवीएम सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हैं। इन पर सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा है। मतदान के बाद प्रत्याशियों को ईवीएम में हेराफेरा न हो जाए इसकी चिंता सताती है। इसी के चलते ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। कासगंज, अमांपुर और पटियाली के लिए अलग अलग स्ट्रांग रूम मंडी समिति में बनाए गए हैं। जिनमें मतदान के बाद ईवीएम को रखा गया है। जिससे मतगणना होने तक इनसे कोई छेड़छाड़ न कर सके। इनकी सुरक्षा में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। अर्धसैनिक बलों के जवान 24 घंटे मुस्तैद हैं। 11 मार्च मतगणना तक ईवीएम सीसीटीवी कैमरों की नजर में सुरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें