फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज पुलिस लाइन में हुआ डायल 100 का शुभारंभ

Tue, 20 Dec 2016 12:18 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
यूपी-100 का शुभांरभ करते पर‌िवहन राज्यमंत्री मानपाल स‌िंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस लाइन में डायल 100 का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री के उन्नत सोच का परिणाम डायल 100 है। उन्हाेंने कहा कि डायल 100 के  माध्यम से जन जन को सुरक्षा का भरोसा  मुख्यमंत्री ने दिया है।
जिलाधिकारी के विजियेंद्र पांडियन ने भी डायल 100 योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने बताया कि विदेशों की तर्ज पर ये व्यवस्था कायम की गई है।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने डायल 100 सेवा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डायल 100 की 19 गाड़ियां सभी थाना क्षेत्रों में तैनात कर दी गईं हैं। गाड़ियों के जो प्वांइट निर्धारित किए गए हैं उसके लिए समय का ध्यान रखा गया है जिससे 15 से 20 मिनट के भीतर किसी भी सूचना पर गाड़ी तत्काल उपलब्ध हो सके। इसके पश्चात मुख्य अतिथि पूर्व सासंद देवेंद्र  सिंह ने झंडी दिखाकर डायल 100 सेवा का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिन्हें मुख्य अतिथि एवं जिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि एवं जिलाधिकारी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। डायल 100 के शुभारंभ के मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र यादव, सीओ शैलेंद्र लाल ने अतिथियों की अगवानी की। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार प्रोफेसर डा. राधाकृष्ण दीक्षित ने किया। वहीं पुलिस लाइन के कार्यक्रम के दौरान पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश की बहुउद्देशीय सचल पशु चिकित्सा सेवा गाड़ियों का लोकार्पण करके रवाना किया गया।
विज्ञापन


डायल 100 कार्यक्रम के  दौरान महिला आयोग की सदस्य डा. अशोक पांडे, सपा नेता राहुल पांडे, हरीओम शर्मा, मास्टर यादव, विजय जैन, कैप्टन राज, डा. फारुख, रघुनाथ सिंह यादव, ममता गुप्ता, कैलाश कटारे, मनोज यादव मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें