फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: टीकमपुरा में अराजकतत्वों ने देव मूर्ति की खंडित

विज्ञापन
फोटो14कासगंज के गांव टीकमपुरा देव प्रतिमा खंड़ित करने की सूचना पर पहुंची सदर सीओ आंचल चौहान । - फोटो : Archive
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली के गांव टीकमपुरा में चौकी के पास स्थापित माता पथवारी मंदिर में मंगलवार को किसी अराजकतत्व ने देव मूर्ति को खंडित कर दिया। बुधवार को इसकी जानकारी मिलने पर लोगों ने आक्रोश जताया। सूचना मिलने पर सदर सीओ और पूर्व जिलाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। मामले में अज्ञात के खिलाफ ग्रामीणों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव टीकमपुरा में पुलिस चौकी के पास माता पथवारी का मंदिर स्थापित है। ग्रामीण राजेंद्र कुमार का आरोप है कि मंगलवार को किसी अराजकतत्व ने मंदिर में स्थापित देव मूर्ति को खंडित कर खेत में फेंक दिया। बुधवार की सुबह जब प्रतिमा को खेत में पड़ा देखा तो मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। उनका आरोप है कि किसी अराजकतत्व ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मूर्ति खंडित किए जाने के बाद लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी मौके पर पहुंच गए। सदर सीओ आंचल चौहान ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की। उन्होंने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। मामले में अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। बजरंग दल विभाग संयोजक अम्बरीश वशिष्ठ ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें