फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अमांपुर में धूमधाम से निकाली बाबा साहब भीमराव आंबेडकर शोभा यात्रा

विज्ञापन
फोटो 41 - गंजडुंडवारा में बाबा साहब की शोभा यात्रा में शामिल अनुयायी। स्रोत : संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कासगंज। कस्बा अमांपुर में डाॅ भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान निकाली शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा आंबेडकर नगर से प्रारंभ होकर शास्त्री नगर, गुडमंडी, बारहद्वारी, ददवारा, सहावर रोड, एटा रोड, पुराना थाना रोड, सर्राफा बाजार, कालेज रोड भ्रमण करते हुए भीमराव आंबेडकर भवन पर जाकर संपन्न हुई। बैंड बाजों और डीजे की धुन पर बाबा साहब के मनोहारी भजनों पर भाव विभोर होकर अनुयायियों ने जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा का जगह-जगह भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक हरिओम वर्मा, संरक्षक दरवेश फौजी, अध्यक्ष कुमरलाल, अजय कुमार, पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चंद्र, जय कुमार,जोसेन्द्र, राजपाल सिंह, एडवोकेट रोहित विद्यार्थी सहित बड़ी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे।

फोटो 41 - गंजडुंडवारा में बाबा साहब की शोभा यात्रा में शामिल अनुयायी। स्रोत : संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें