फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष के स्वागत में उमड़े भाजपा कार्यकर्ता, रोड शो से दिखी संगठन की ताकत

विज्ञापन
फोटो 11 कासगंज में पालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी भाजपा ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल का स्वागत - फोटो : एटा के भदेसरा में पेयजल प्लांट का निरीक्षण करते डीएम संतोष शर्मा व अन्य अधिकारी।स्रोत विभाग
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए भव्य स्वागत किया। कछला से जिला कार्यालय तक निकले रोड शो में जगह-जगह पुष्पवर्षा हुई, जबकि नगर पालिका परिषद और आंबेडकर तिराहे पर भी उनका अभिनंदन एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में कछला पहुंचकर विधायक देवेंद्र राजपूत, विधायक हरिओम वर्मा सहित पार्टी नेताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला रोड शो के रूप में विभिन्न मार्गों से होता हुआ भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा। नगर पालिका परिषद के मुख्य द्वार पर भी स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यहां पालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र बौहरे, शिव कुमार भारद्वाज तथा सभासदों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। इसके बाद पूरनलाल लोधी ने आंबेडकर तिराहे पर पहुंचकर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में सोरों नगर पालिका चेयरमैन रामेश्वर दयाल मेहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष केपी. सिंह, राजवीर सिंह भल्ला, डॉ. शिव प्रताप सिंह, डॉ. बीडी. राना, डॉ. मनोज शर्मा, शरद गुप्ता, डॉ. खूब सिंह, कृष्णकांत वशिष्ठ, महेंद्र बघेल, आकाश दीप रानू, संजय सोलंकी, रामनिवास राजपूत, विजय लक्ष्मी कश्यप, कुलदीप प्रतिहार, डीएस. लोधी, आशुतोष त्रिवेदी, प्रशांत कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें