शहर के स्टेडियम में मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी में प्रतिभाग करती बालिकाएं। संवाद
एटा। बेसिक शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। सोमवार को शीतलपुर ब्लॉक की प्रतियोगिता पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम आयोजित की गई जिसमें करतला न्याय पंचायत ओवर ऑल चैंपियन बनी।
पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। श्रीकरा के मोनू और कीलरमऊ की नैंसी ने प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ और मिलावली के हर्ष और सराय की लक्ष्मी ने प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में प्रथम पाया। जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में यूपीएस ओन कंपोजिट के सुंदरम और बालिका वर्ग में वंदना ने पहला स्थान हासिल किया।
200 मीटर जूनियर बालक वर्ग में कुसाढ़ी के दर्शन और बालिका वर्ग में पहरई की मुस्कान, 400 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में मिलावली द्वितीय के चिराग और बालिका वर्ग में सराय की पल्लवी, 400 मीटर जूनियर बालक वर्ग में पंचमपुर के सूरज और बालिका वर्ग में उद्देतपुर की प्रियंका प्रथम रहीं।
जूनियर वर्ग में गोला फेंक में जिरसमी के उदय कुमार और बालिका वर्ग में कसेटी की प्रभा, चक्का फेंक बालक वर्ग में सोंसा कंपोजिट के प्रवीन और बालिका वर्ग में कसेटी की प्रभा ने पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी बालक वर्ग में गाजीपुर और बालिका वर्ग की बरौली की टीम विजेता रही। जूनियर वर्ग कबड्डी बालक-बालिका में करतला की टीमें विजेता रहीं। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी दीप्ति गुप्ता, उपक्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट, ओमेंद्र प्रताप सिंह, मनोज यादव, राजीव वर्मा, धर्मेंद्र पाल, सौरभ, नवीन, प्रदीप, उमेश, जितेंद्र, रामपाल आदि लोग मौजूद रहे।