फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ की तैयारियों में जुटी सुहागिनें

Mon, 17 Oct 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सजना की सलामती और जिंदगानी के लिए सुहागिनों का प्यार कल उमड़ेगा। सुहागिनें व्रत रखकर और चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की लंबी आयु की कामना करेंगी। करवाचौथ को लेकर सोमवार को विवाहिताएं तैयारियों में जुटी रहीं। बाजारों में खरीदारी के साथ सजने और संवरने की तैयारी होती नजर आई। बुधवार को शहर के इंद्रपुरी और शांति नगर में सामूहिक करवा चौथ पूजन हुआ। सुहागिनों ने खास तैयारियां की हैं।
विज्ञापन

सुहाग का पर्व करवा चौथ बुधवार को मनाया जाएगा। सुहागिनें पति की लंबी आयु की कामना को व्रत रखेंगी। वहीं शाम को करवा से चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाएगा। पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह है। शहर के प्रमुख बाजार बाबूगंज में सोमवार को महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। महिलाओं ने साड़ी, शृंगार का सामान और पूजन सामग्री खरीदी। सजने-संवरने के लिए ब्यूटी पार्लरों पर महिलाओं की भीड़ दिखी। शहर की पॉश कालोनी इंद्रपुरी में करवा चौथ पर सामूहिक पूजन के लिए महिलाओं ने प्लानिंग की है। बदलते दौर में महिलाओं में करवा चौथ पर सामूहिक पूजन को लेकर क्रेज बढ़ रहा है। शहर में कई जगहों पर सामूहिक पूजन होने लगा है। शांति नगर में सामूहिक पूजन की तैयारी हो रही है। इंद्रपुरी की वयोवृद्ध जनकरानी कैलानी बताती हैं कि इंद्रपुरी में पिछले कई सालों से सामूहिक पूजन होता आ रहा है। दो-तीन साल से विवाहिताओं में क्रेज बढ़ने से अन्य कालोनियों में भी कार्यक्रम होने लगी हैं। नीलम सेठ का कहना हैं त्योहार मिलजुलकर मनाने से उसका महत्व बढ़ जाता है। महिलाएं एक साथ बैठकर कथा सुनती हैं और पूजन करती हैं।
-------------------
मेहंदी लगवाने की होड़
करवा चौथ पर्व पर मेहंदी लगवाने को लेकर महिलाओं में होड़ है। बाबूगंज में मेहंदी लगवाने के लिए विवाहिताओं की भीड़ उमड़ रही है। मेहंदी लगाने वाले महिलाओं से एक हाथ के 30 से 50 रुपये तक वसूल कर रहे हैं।
विज्ञापन

---------------
रात 8:50 बजे दिखेगा चांद
करवा चौथ पर चंद्र दर्शन जिले में रात को आठ बजकर 50 मिनट पर होगा। चंद्रमा को अर्ध्य देकर विवाहिताएं अपने सुहाग की सलामती के लिए प्रार्थना करेंगी। पंडित अरुण कुमार उपाध्याय बताते हैं कि करवे का पूजन व कथा श्रवण शाम छह और सात के बीच किया जाना उचित है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें