फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रंगोली में कामिनी और ज्योति ने हासिल किया प्रथम स्थान

Wed, 26 Nov 2025 08:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरीना में रंगोली बनाकर मौजूद विद्यार्थी। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
एटा। उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरीना में बुधवार को भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जहां बच्चों को संविधान के बारे में जानकारी प्रदान की गई। बच्चों ने अपनी तूलिका से कलाकृतियों में रंग भरे। प्राथमिक संवर्ग में कामिनी और उच्च प्राथमिक संवर्ग में ज्योति ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संयोजक संजय शर्मा ने संविधान की उद्देशिका पर प्रकाश डालते हुए कहा की संविधान हमारे हितों की रक्षा करता है। हम सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। प्राथमिक संवर्ग में अनिरुद्ध कुमार द्वितीय, अन्नू तृतीय, उच्च प्राथमिक संवर्ग में निशा द्वितीय और अनुष्का तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम का संचालन एवं रंगोली सज्जा संजय शर्मा ने की। निर्णायक मंडल में अवधेश कुमार मिश्रा, ज्योति शर्मा एवं महेश कुमार रहे। इस दौरान छाया यादव, विजेंद्र सिंह, राम सखी यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें