जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 41 गांवों में शौचालय निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसके लिए इन गांवों के 1628 लाभार्थियों को पहली किश्त उपलब्ध करा दी गई है।
जिले को ओडीएफ बनाने के लिए पंचायतराज विभाग तेजी से लगा है। पहले चरण में 273 ग्राम पंचायतों में 105 चैंपियन (कर्मी) ग्रामीणों को खुले में शौच मुक्त के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि एक महीने में जिले में 41 गांवों में 1628 शौचालयों का निर्माण शुरू हो गया है। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि शौचालयों के निर्माण के लिए 97 लाख रुपये लाभार्थियों के खाते में स्थानांतरित कर दी गई है। प्रति लाभार्थी को छह हजार रुपये की पहली किश्त दी गई है।
इन गांवों में शुरू हुआ काम
शीतलपुर ब्लॉक के वाहनपुर, जवाहरपुर अरथरा, कोयना, युसुफपुर, हरनावली, मारहरा ब्लॉक के समसपुर, गोबरा, हुसैनपुर, नगला ख्याली, मीरापुर, बुरहनाबाद, निधौलीकलां के मुमिया खेड़ा, सकीट ब्लॉक के फतेहपुरा, नगला बिके, भरतोली, जैथरा के निजामाबाद, मेदूपुरा, जमलापुर, जलेसर के बुधैरा, दौलतपुर मुस्की, पायदापुर, नगला मीरा, अवागढ़ के मुड़समा, सिलामई, मीसाखुर्द, गदेसरा, अलीगंज के जहांगीरपुर, दादूपुर खुर्द, इमादपुर, जानीपुर में शौचालय निर्माण कार्य जारी है।