लोधी समाज नगर समिति के तत्वावधान में समाज के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों का अभिनंदन समारोह रविवार को शिकोहाबाद रोड स्थित गेस्ट हाउस में हुआ।
कार्यक्रम में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के कलेंडर और साहित्य का भी वितरण हुआ। अध्यक्षता जेएलएन के प्राचार्य सत्यप्रकाश वर्मा ने की और संचालन ओमप्रकाश वर्मा ने किया। अभिनंदन समारोह की शुरूआत अवंतीबाई लोधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन और पुष्पार्पण से समिति के संरक्षक प्रजापालन लोधी ने की। जिला पंचायत सदस्य कैलाश लोधी, हरेंद्र राजपूत, राकेश राजपूत, संजीव वर्मा, मास्टर गंगा सहाय वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। हेमलता प्रधान, राजेश प्रधान, छोटेलाल प्रधान, कप्तान सिंह प्रधान, राजेश प्रधान, प्रेमकिशोर प्रधान, कमलेश प्रधान, हरिशंकर प्रधान, रामविलास प्रधान, देवेन्द्र प्रधान पति सहित अनेक सजातिय लोगों को सम्मानित किया गया।