फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 करोड़ के प्रस्तावों पर लगी मोहर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को जिला पंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से 20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर मोहर लगाई गई। अध्यक्ष और सदस्यों की मौजूदगी में अपर मुख्य अधिकारी द्वारा प्रस्ताव पढ़कर सुनाए गए। इस पर सभी ने सहमति जताई।
विज्ञापन

बैठक में अपर मुख्य अधिकारी महेश चंद्र गोयल ने वर्ष 2019-20 का आय-व्यय का ब्योरा बताया। पंचायती राज विभाग द्वारा जिला पंचायत के समग्र और समेकित विकास के लिए वर्ष 2020-21 की वार्षिक कार्ययोजना तैयार किए जाने का प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 में 6914.741 लाख रुपये का श्रम बजट संबंधित विभाग द्वारा प्रस्तुत किया गया। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर ने की। पूर्व अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, सदस्य हेमलता, जय देवी, रूमा देवी, सरला देवी, निरंजन सिंह, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर बजीर सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख जैथरा रामनाथ सिंह , ब्लॉक प्रमुख मारहरा अनिल कुमार, सीएमओ अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें