फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में खुलेगी एक लाख पुस्तकों की लाइब्रेरी

Tue, 03 May 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
प्रदेजेलश की पहली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला कारागार एटा सूबे की ऐसी पहली जेल बनने जा रही है जहां बंदियों के पढ़ने के लिए एक लाख पुस्तकों का पुस्तकालय खोला जाएगा।  
विज्ञापन

सामाजिक संस्था राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रमुख प्रदीप रघुनंदन ने बताया कि जल्द ही जिला कारागार के बंदियों के लिए एक लाख पुस्तकों से सुसज्जित पुस्तकालय खोला जाएगा। पुस्तकालय में भागवत गीता, वेद, पुराण, रामायण, सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक विषय की पुस्तकाें का संग्रह होगा। ताकि जेल में बंदी पुस्तकों का पठन-पाठन कर आध्यात्म से जुड़ सकें। संस्था पुस्तकालय में पुस्तकों के कलेक्शन के लिए लेखकों, साहित्यकारों, प्रकाशकाें की मदद ले रही है। प्रदीप ने बताया कि अगले छह महीने में एक लाख पुस्तकों का संग्रह पूरा कर लिया जाएगा। पुस्तकालय जिला कारागार परिसर स्थित चिकित्सालय के खाली पड़े हॉल में खोला जाएगा। रघुनंदन ने बताया कि बंदी चाहेंगे तो बैरक में ले जाने के लिए उन्हे पुस्तकालय से पुस्तकें मिल सकेंगी। इसके अलावा बंदी पुस्तकालय में जाकर भी पुस्तकें पढ़ पाएंगे। 
विज्ञापन


जिला कारागार में बंदियों के लिए पुस्तकालय खोलने का संकल्प राष्ट्रीय युवा शक्ति संस्था  के मुखिया प्रदीप रघुनंदन की बेहतर पहल है। पुस्तकालय जेल सुधार के क्षेत्र में एक नई परिभाषा लिखेगा और जेल सुधार के क्षेत्र में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। 
विज्ञापन

अनूप सिंह  अधीक्षक जिला कारागार एटा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें