फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू (भानू) ने भरी हुंकार, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Tue, 03 May 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
अनिश्चितकालीन धरना शुरू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 भाकि यू (भानु) ने मंगलवार से  किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन मुख्यालय इमलिया पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि अभी तक भी किसानों को ओलावृष्टि का मुआवजा नहीं मिला है, सिंचाई के अभाव में फसलें बर्बाद हो रहे हैं और वे आत्महत्या कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी हर बार आश्वासन देते हैं, लेकिन होता कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि इस बार मुख्यमंत्री स्वयं किसानों के बीच आकर घोषणा करें, अन्यथा धरना जारी रहेगा। 
विज्ञापन

कृषि आयोग का गठन कर कृषि को उद्योग का दर्जा देने, किसानों को वृद्धावस्था पेंशन देने, किसान दुर्घटना बीमा 10 लाख रुपये करने, किसानों को मुफ्त सिंचाई और बिजली, प्रदेश में शराब बंदी लागू करने आदि मांगों को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में इमलिया में किसान जुटे। भाकियू अध्यक्ष ने किसानों से पूछा कि समस्याओं का समाधान चाहते हों या फिर आश्वासन की घुट्टी।  किसानों ने भी कहा कि इस बार समाधान होने तक वे यहीं पर डटे रहेंगे। इसके बाद बाहर से आए किसानों के लिए टेंट और तंबू लगाकर ठहरने व भोजन की व्यवस्था की गई। यहां मौजूद टूंडला और जलेसर के एसडीएम, सीओ, बिजली विभाग के अधिकारियों ने वार्ता कर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया। लेकिन इनको यहां से लौटा दिया गया। इस दौरान धरने को प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष केशवदेव, बुंदेलखंड अध्यक्ष शिवनरायन परिहार, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दुश्यंत सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र प्रसाद शास्त्री, राष्ट्रीय महासचिव सुनील सिंह आदि ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें