एटा। जनपद एटा को आईजीआरएस संदर्भों के निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान मिला है। डीएम सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने जनसुनवाई के नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन केपी सिंह सहित जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों व जनसुनवाई के निस्तारण में लगी टीम को बधाई दी है। इससे पूर्व नवंबर माह में भी जिला पहले स्थान पर रहा था।
डीएम ने कहा कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। समय-समय पर आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण के एिल शासन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी निर्देश जारी किए जाते हैं। शासन के निर्देश का प्राथमिकता पर अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। डीएम ने इस दौरान अच्छे कार्य के लिए ईडीएम अविरल तिवारी को पुरस्कृत करते हुए सफलता के क्रम को जारी रखने के निर्देश दिए।
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश के अनुपालन में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में जिले के समस्त थानाध्यक्ष को कड़े निर्देश दिए गए हैं। यह भी प्रयास है कि जनता को न्याय मिले, आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत का एक बार मे ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।