फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 10 लाख के आभूषण और 30 हजार रुपये की चोरी

Tue, 02 Sep 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। चाेरों ने एक घर में सोमवार की रात धावा बोला। 10 लाख के आभूषण और 30 हजार रुपये समेट ले गए। मामला जैथरा थाना क्षेत्र के गांव अंगरैया जमुनाई का है। घर की महिला के जागने पर गला दबाकर उसे मरणासन्न कर दिया। इलाज के लिए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 1 बजे कुछ चोर विष्णु सोलंकी के मकान में घुस आए। चोरों की आहट पर विष्णु की पत्नी सोना जाग गई। चोरों को देख उसने शोर मचाने का प्रयास किया। इससे पहले चोरों ने उसे दबोचकर गला दबा दिया। गला दबाए जाने पर वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। चोर मरा समझकर आभूषण, रुपये ले गए। परिजन ने जागने के बाद 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी।
विष्णु ने बताया कि चोर घर में रखे बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर तीस हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। चोरी गए जेवरात की कीमत दस लाख रुपये है। अब सोना की हालत खतरे से बाहर है। विष्णु ने चोरी की घटना की थाने में तहरीर दी है। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया टीम गठित कर चोरों की पहचान व तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें