फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर तापीय परियोजना का गेट बंद करने पर श्रमिकों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मलावन स्थित जवाहर तापीय परियोजना में मंगलवार की सुबह काम पर श्रमिक पहुंचे तो उन्हें वहां गेट बंद मिला। इस पर करीब पांच सौ श्रमिकों ने हंगामा कर दिया। बाद में सभी श्रमिकों को अंदर बुला लिया गया।
विज्ञापन

मलावन में करीब 1300 मेगावाट की दो इकाईयों का निर्माण चल रहा है। यहां टाउनशिप से लेकर नहर और रेलवे ट्रैक बिछाने का काम भी चल रहा है। संपूर्ण कार्य में करीब आठ से दस हजार मजदूर काम कर रहे हैं। इन्हें थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क और सैनिटाजेशन के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाता है। मंगलवार को सुबह साढ़े सात बजे करीब मजदूरों को गेट पर रोक दिया गया। उन्होंने जब कारण पूछा तो लेट आना बताया गया।
इस पर उन्होंने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और मजदूरों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं, चीफ इंजीनियर राजेंद्र सिंह ने बताया कि अब परियोजना में 338 श्रमिकों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से दूसान कंपनी के चार विदेशी अधिकारी पॉजिटिव आए हैं। वह इलाज कराकर और क्वारंटीन रहकर काम पर भी लौट आए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए कर्मचारियों की सुरक्षा के लिहाज से सभी को सैनिटाजेशन के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाता है। इसके लिए समय निर्धारित है। इस दौरान जिन श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाजेशन हो जाएगा, उन्हीं को प्रवेश दिया जा रहा है।
-राजेंद्र सिंह, चीफ इंजीनियर
परियोजना में पहली बार सुबह 7:30 बजे और दूसरी बार 8:20 बजे प्रवेश दिया जाता है। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाता है। मंगलवार को कुछ श्रमिक देरी से आए। हालांकि उन्हें बाद में अंदर प्रवेश करा दिया गया। -प्रवीन सिंह, प्रभारी निरीक्षक, मलावन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें