फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर बाग: बंदियों-बच्चों को वस्त्र वितरित 

Fri, 10 Jun 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला एटा
विज्ञापन
जवाहर बाग प्रकरण में निरुद्ध बंदियों को वस्‍त्र बांटे गए
विज्ञापन
कारागार सुधार के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रमुख प्रदीप रघुनंदन ने शुक्रवार को मथुरा के जवाहर बाग हिंसा में गिरफ्तार मथुरा से एटा जिला कारागार शिफ्ट महिला बंदियाें को वस्त्र वितरित किए। वहीं संस्था ने बंदियों के बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया।  
विज्ञापन

जिला कारागार में आयोजित वस्त्र वितरण कार्यक्रम में कारागार अधीक्षक अनूप सिंह ने कहा कि मथुरा के जवाहर बाग कांड में निरुद्ध एटा भेजे गये बंदियों को नियमानुसार भोजन एवं आवास की सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। वस्त्रों के लिए उन्होंने नगर की सामाजिक संस्थाओं से अपील की थी। अपील के बाद रायुश के प्रमुख प्रदीप रघुनंदन ने महिला बंदियों के कपड़ों एवं बच्चों के लिए चिकित्सकीय परीक्षण की व्यवस्था कराई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रामवृक्ष के चक्कर में सीधे-साधे लोग कारागार में निरुद्ध हैं। उन्होंने कहा कि संस्था कारागार में निरुद्ध बंदियों के सहयोग के सदैव तत्पर है। सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश शर्मा ने जेल प्रशासन को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. स्वतंत्र शर्मा को बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें