एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव पिपहरा में बीते सोमवार को घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शनिवार को हत्यारोपी को फगनौल सहोरी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है।
एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि थाना पुलिस ने फगनौल सहोरी तिराहे से हत्यारोपी संजू उर्फ सुर्वेंद्र को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया है। मृतक ओमवीर के भाई रामबृज ने पुलिस के बताया था कि 18 सितंबर को भाई दिल्ली से घर लौटा था।
शाम को गांव निवासी संजू उर्फ सुर्वेंद्र अपने तीन अन्य साथियों के साथ घर में घुस आया और उसके भाई को छत पर ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपी की तलाश में दूसरे जनपदों में दबिश दे ही थी। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।