कन्नौज से आने वाली सपा की साइकिल यात्रा सोरों के रास्ते शनिवार को कासगंज पहुंची। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसका स्वागत किया।
कन्नौज से 22 जुलाई को शुरू हुई सपा की साइकिल यात्रा के कासगंज पहुंचने पर सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि इसका उद्देश्य पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। ताकि जनता को योजनाओं का लाभ मिल सके। साइकिल यात्रा लेकर आए कन्नौज के विधानसभा प्रभारी अच्छे खां ने कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश और आमजन का जिस तरह से समर्थन मिल रहा है। उससे साफ है कि वर्ष 2017 में भी प्रदेश में सपा की ही सरकार बनेगी। इस मौके पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष शाहरूख राज, सयुस के जिलाध्यक्ष अभय यादव, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष सौरभ यादव, छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक, अख्तर पठान, महाराज सिंह बघेल, डा. केपी. सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं सोरों में भी साइकिल यात्रा का नगर अध्यक्ष मुनीश चौधरी, रियाज अहमद, मनीष पंडा, सचिन महेरे, मोहित चौबे आदि ने स्वागत किया।