जनकपुरी में तीन जोड़े बने जीवन साथी
- फोटो : Amar Ujala
रामलीला कमेटी की ओर से राम बरात के मौके पर सजाई गई जनकपुरी में तीन जोड़े विवाह बंधन में बधें। जनकपुरी देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पहली बार सजी जनकपुरी को देख लोग मंत्रमुग्ध हो उठे।
रामलीला में मंगलवार को राम बरात निकाली गई। इसके लिए प्रभुपार्क में जनकपुरी सजाई गई। जनकपुरी की अद्भुत छटा देखते ही बन रही थी। इस मौके पर माया निवासी मोहल्ला खेरिया व राहुल निवासी रनटोला विहार दिल्ली, पिंकी निवासी कछला व अंकित निवासी धीरपुरा फिरोजाबाद, मीरा निवासी कुटैना मिरहची एटा व हरिश्चंद्र निवासी बादामपुर मारहरा एटा विवाह बंधन में बंधे। विधि विधान से इनके वैवाहिक बंधक की रस्में अदा कराई गई। सभी जोड़ों को कमेटी की ओर से उपहार भी प्रदान किए गए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अमित बाबा ने जनकपुरी सजाने के लिए मनोज वार्ष्णेय की सराहना की। इस मौके पर गोपाल मराठा, रजनेश वार्ष्णेय, धर्मेंद माहेश्वरी, अजय डांगरा, किशु वार्ष्णेय, रोविन साहू आदि मौजूद रहे।