फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी में धूमधाम से निकली राम बरात

Fri, 07 Oct 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राम बरात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीर्थनगरी में मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम की बरात गुरुवार को धूमधाम से निकाली गई। रामलीला कमेटी के तत्वाधान में हरिपदी किनारे स्थित रामलीला स्थल से निकली बरात का रास्तेभर लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

बरात निकलने से पूर्व रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रभु राम व अन्य स्वरूपों की आरती उतारी। बरात में सबसे आगे प्रभु राम, उसके बाद लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, राजा दशरथ, गुरू वशिष्ठ आदि की झाकियांथी। वहीं शरीर पर भभूत लपेटे नंदीगणों का  नृत्य व करतब सभी के आकर्षण का केंद्र था। जगह जगह बरात पर पुष्पवर्षा कर लोगों ने स्वरूपों की आरती उतारी। बरात हरि की पैड़ी, बदरिया, चंदन चौक, कटरा बाजार, रामसिंहपुरा, कछला गेट, सहावर गेट, रेलवे रोड, बड़ा बाजार, चौदह पोर, बारू बाजार, चक्रतीर्थ आदि मोहल्लों में देर रात तक भ्रमण करती रही। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष नीतेश मेधावी, गिर्राज पाराशर, ललित तिवारी, रिंकू तिवारी, कैलाश चंद्र कटारे, शैलेंद्र महेरे, भगवान स्वरूप मैदावार, गिरधारी लाल भारद्वाज, दिवाकर सोनी, विकास पाठक, सुमित पचौरी आदि मौजूद रहे।

जैथरा। कस्बे में गुरुवार की रात रामलीला में राम जन्म का मंचन किया गया। लीला की शुरूआत राजा दशरथ द्वारा गुरू वशिष्ठ जी से पुत्र प्राप्त होने की विनती से हुई। पुत्रेष्ठि यज्ञ के बाद राजा दशरथ के यहां चार पुत्रों का जन्म होता है, तो अवध में खुशियां छा जाती हैं। भगवान के जन्म की लीला देखकर लोग जय-जयकार करने लगे। इस मौके पर अमर कांत राठौर, संतोष कश्यप, एपी चौहान, मुनीश अहमद, एमएम द्विवेदी, एमपीएस चौहान, रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें