फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: क्रिसमस पर अमेरिका, यूरोपीय देशों में चमकेगा जलेसर का सजावटी सामान

Mon, 06 Jul 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर में एक फैक्ट्री का भ्रमण कर मे​टल के आइटम देखते अमेरिकी व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। नगर के पीतल और मेटल से बने आइटमों की चमक अब देश ही नहीं विदेश तक पहुंच रही है। यहां के सजावटी उत्पाद अमेरिका, यूरोप में बेहद पसंद किए जा रहे हैं। क्रिसमस पर इसकी अधिक मांग रहती है। इसके ऑर्डर आना शुरू हो गए हैं। हाल ही में अमेरिका के वाशिंगटन से प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय कारोबारी के यहां भ्रमण कर इसकी बारीकियों को जाना और ऑर्डर बुक कराया है।
विज्ञापन

जलेसर में पीतल के आइटम, घुंघरू, घंटे का बड़ा कारोबार है। यह कारोबार ओडीओपी में भी शामिल है। कुछ फर्म निर्यात भी कर रही हैं। यहां घुंघरू-घंटी उद्योग के साथ-साथ मेटल के दुर्लभ आइटम बनाए जाते हैं। एक जनपद-एक उत्पाद योजना के अंतर्गत अब तक घुंघरू-घंटी को ही शामिल किया गया है। जलेसर के पीतल उत्पादों से जुड़े छोटे-बड़े 100 के करीब कारोबारी हैं। सैकड़ों हस्तशिल्पी भी इस कारोबार से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। कुछ कारोबारी निर्यात भी कर रहे हैं। घुंघरू-घंटी के साथ यहां के पीतल उत्पाद प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में चमक रहा है। क्रिसमस के लिए ऑर्डर आना शुरू हो गए हैं। यहां से विंड चाइम्स, सजावट के एंटिक आइटमों के आर्डर के लिए अमेरिका, यूरोपीय देशों से ऑर्डर मिल रहे हैं। वाशिंगटन से आए कारोबारी ब्रायन और एलन ने हाल ही में स्थानीय एक फैक्ट्री में भ्रमण किया और ऑर्डर बुक कराए हैं।
-

भट्ठियों की पारंपरिक तकनीक देख हैरान रह गए अमेरिकी कारोबारी
अमेरिकी कारोबारी ब्रायन और एलन जब जलेसर की पारंपरिक भट्ठियों पर पहुंचे तो यहाँ की हस्तशिल्प कला और कारीगरों का कौशल देखकर अचंभित रह गए। उन्होंने बेहद उत्सुकता के साथ यह जानने का प्रयास किया कि बिना किसी जोड़ के सिंगल पीस में घुंघरू के अंदर लोहे या पीतल की गोली कैसे डाली जाती है? कारोबारियों ने माना कि इस कला को जीवित रखने और इसे मूर्त रूप देने में स्थानीय कारीगरों की कड़ी मेहनत लगती है। भट्ठी पर काम कर रहे कारीगरों उत्साहवर्धन के लिए उन्होंने इनाम भी दिया।
विज्ञापन

विदेश में उत्पादों की खासी मांग

जलेसर के सजावटी सामान की पहले से ही देश-विदेश में मांग रहती है। कुछ नए उत्पाद देखने के लिए अमेरिकी कारोबारी जलेसर आए थे। वे कई उत्पादों को सैंपल के तौर पर ले गए हैं। साथ ही आर्डर भी दे गए हैं। - - शुभम गुप्ता, एक्सपोर्टर



उत्तर प्रदेश सरकार की ओडीओपी योजना के चलते जलेसर के इस पारंपरिक उद्योग को प्रशासनिक और वैश्विक स्तर पर जो मंच मिला है। देश के अलग-अलग क्षेत्रों में यहां के घुंघरू, घंटे और एंटिक आइटम जाते हैं। - शुभम बंसल, कारोबारी

जलेसर में एक फैक्ट्री का भ्रमण कर मेटल के आइटम देखते अमेरिकी व्यापारी। संवाद

जलेसर में एक फैक्ट्री का भ्रमण कर मेटल के आइटम देखते अमेरिकी व्यापारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें