फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलेसर बना ऑल ओवर चैंपियन

Sat, 03 Dec 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में आयोजित जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं की ऑल ओवर चैंपियनशिप 89 अंकों के साथ जलेसर विकास खंड के नाम रही। उपविजेता संयुक्त रूप से अवागढ़ एवं सकीट की टीम बनी।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज क्रीड़ास्थल पर संपन्न तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश पाल ने कहा कि स्वस्थ एवं विकसित शरीर के लिए खेलकूद अत्यावश्यक हैं। डीआईओएस एसपी यादव ने खेलकूद को बच्चों के लिए जरूरी बताते हुए कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बीएसए एसएस यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को प्रदर्शन का मौका मिल रहा है। समापन दिवस पर संपन्न प्राथमिक बालिकाओं की 50 मीटर दौड़ में जलेसर की जीवनवती प्रथम, परवीन द्वितीय एवं अंजली तृतीय रहीं। 100 मीटर में जीवनवती प्रथम, कौशिकी अवागढ़ द्वितीय एवं नेहा सकीट तृतीय रहीं। 200 मीटर में बीना सकीट प्रथम, कौशिकी अवागढ़ द्वितीय एवं सकीट की अनामिका तीसरे नंबर पर रहीं। अवनीश सक्सेना, डीसी संजय मिश्र, मदन राजपूत, अमित चौहान, नेम सिंह, अनिल शर्मा, अशोक यादव, राजीव यादव बॉबी, अभय यादव, वीरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें