फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी के चक्कर में जान का जोखिम

Tue, 23 Aug 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
जान का जोखिम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले में डग्गेमार वाहन चालक क्षमता से अधिक सवारियां लेकर वाहन दौड़ा रहे हैं। लोग भी जल्दी के चक्कर में इन वाहनों पर इधर-उधर लटकर या छत पर बैठकर यात्रा कर रहे हैं। इस कारण यहां अक्सर हादसे होते हैं, कई बार लोगों की जान भी चली जाती है। यहां तक कि दोपहिया वाहनों पर भी क्षमता से अधिक लोग सवार होकर चलते हैं। यातायात पुलिस भी इस तरफ से अनजान बनी हुई है।
विज्ञापन

जिले में हर मार्ग पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ते आसानी से देखी जा सकती हैं। लोग यातायात नियमों की अनदेखी कर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। इस कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। तमाम लोगों की जान जा रही है, इसके बाद भी कोई सबक लेने को तैयार नहीं है। यातायात पुलिस की कार्रवाई भी दिखावे भर के लिए होती है। एक-दो दिन विभाग अभियान चलाता है। कुछ लोगों के चालन काट कर अपना टारगेट पूरा करते हैं। 


बिना हेलमेट के चलना समझते हैं शान
कासगंज। दो पहिया वाहन पर चलने वाले लोग बिना हेलमेट के चलना अपनी शान समझते हैं। उनकी इस नासमझी से कई बान उनकी ही जान का जोखिम बन जाती है। सोमवार को ही मेमड़ी के निकट ट्रिपल राइडिंग कर रहे युवक की हादसे में मौत हो गई थी। जबकि दो अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। इस कारण इन्हें गंभीर चोट आई। हेलमेट पहना होता तो काफी हद तक बचाव हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें