फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन समाज ने शोभायात्रा निकाली

Wed, 28 Jan 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
आचार्य सन्मत सागर महाराज के 77वें जन्मदिवस व आचार्य सुंदर सागर महाराज को आचार्य पद मिले आठ साल होने पर सोमवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। दूसरी ओर मंगलवार की सुबह बड़े जैन मंदिर में मुुनि सुश्रुति सागर महाराज ने समाधि ली।
विज्ञापन





शोभायात्रा दोपहर 12 बजे से बड़ी जैन मंदिर से शुरू हुई। बैंडबाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा घंटाघर, मेहतापार्क, सुभाष बाजार, जीटी रोड, कचहरी से होती हुई पुन: मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में समाज के लोग नाचते-गाते जा रहे थे।


दूसरी ओर मंगलवार की सुबह मुनि सुश्रुति सागर महाराज ने समाधि ले ली। बाद में अंतिम संस्कार हुआ। इस मौके पर संजीव जैन, गुलाचंद्र जैन, प्रदीप जैन, राजीव जैन, गौरव जैन, संजय जैन, राहुल जैन, प्रमोद जैन, सुभाष चंद्र जैन, सुंदरी जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें