फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन समाज का वार्षिक रथयात्रा महोत्सव आज से

Thu, 15 Sep 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
जैन समाज का वार्षिक रथयात्रा महोत्सव आज से - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पर्यूषण पर्व समापन के उपरांत शुक्रवार से घंटाघर स्थित जैन मेला पांडाल में दो दिवसीय जैन मेला महोत्सव का शुभारंभ होगा। गुरुवार को जैन मेला पांडाल को बनाने का काम चलता रहा। साथ ही कमेटियां कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुटी रहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दिगंबर जैन वीर मंडल द्वारा ध्वजारोहण व कार्यकर्ता सम्मान समारोह होगा। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एके जैन ध्वजारोहण कर मेले का उद्घाटन करेंगे। वहीं दोपहर को पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा नगर भ्रमण करती हुई घंटाघर स्थित जैन मेला पांडाल पहुंचेगी। जहां पर भगवान का अभिषेक किया जाएगा। शाम को मेला पांडाल में आरती और प्रवचन के उपरांत चुनमुन झांकी मंडल द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें संतोष जैन एंड पार्टी के कलाकार सुंदर प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदीप जैन गुड्डू, कमलेश जैन और मनोज जैन करेंगे। वहीं शनिवार सुबह क्षमावाणी पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान जैन मेला पांडाल में विकास जैन शास्त्री के प्रवचन होंगे। वहीं श्रावक-श्राविकाएं एक-दूसरे से गलतियों की क्षमा प्रार्थना करेंगे। शाम को वापिसी रथयात्रा निकाली जाएगी और शाम को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें प्रसिद्ध कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। चुनमुन झांकी मंडल के अध्यक्ष विक्रांत जैन ने सभी धर्मावलंबियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें