फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जेलर 3 वर्ष से कर रहा है मानसिक और शारीरिक शोषण

Mon, 10 Feb 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एक युवती सोमवार की शाम जेलर के आवास पर पहुंचकर हंगामा काटा। जेलर पर शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण करने का आरोप लगाया। इसके अलावा यह गंभीर आरोप भी लगाया कि जेलर की वजह से तीन अन्य लड़कियों का जीवन खराब हो गया। इनमें से एक ने तो जान दे दी।
विज्ञापन

हंगामा कर रही युवती ने बताया कि जिला कारागार में तैनात जेलर प्रदीप कश्यप की तैनाती आगरा में रही थी। उस समय वहां इन्होंने मुझे अपने साथ रखा। जब मैंने कहा कि आपसे काफी छोटी हूं और आपकी पत्नी भी है तो मुझसे क्या मतलब लेकिन यह नहीं माने।
गोरखपुर में तैनाती के दौरान भी अपने साथ रखा। इसके बाद जब एटा में इनका स्थानांतरण होकर आया, तबसे तीन बार जेल के अंदर भी गई हूं। इन्होंने हर बार कहा कि तुम मेरे लिए सब कुछ हो। जब मैंने साथ में रहने से इन्कार कर विरोध किया तो बुरी तरह से मारते थे।
विज्ञापन

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि मेरे अलावा 3 अन्य लड़कियों के साथ इन्होंने ऐसा ही किया है। जिसके बाद एक लड़की ने परेशान होकर जान दे दी। मुझे वह जान से मारने की धमकी देते हैं। हर जगह गुहार लगा ली मगर मेरी कोई नहीं सुनता।
जेलर प्रदीप कश्यप ने बताया कि युवती की ओर से लगाए गए सारे आरोप गलत हैं। घर पर आकर इसने बेवजह गाली-गलौज, धक्कामुक्की और हंगामा किया। इसके खिलाफ मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें