पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान द्वारा फांसी की सजा सुनाए जाने से लोगों में आक्रोश है। बुधवार को इसके खिलाफ भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
युवा भाजपा नेता अंशुल बड़गैंयां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करके हुए जुलूस निकाला। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। भाजपा नेता ने कहा कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसके द्वारा की जाने वाली कार्रवाई उकसाने वाली है। वह जाधव को बिना सबूतों के फांसी सजा सुनाकर उनकी हत्या करने का षड्यंत्र रचा है। भाजपाइयों ने केंद्र सरकार से इसका कूटनीतिक जवाब देने एवं जाधव को बचाने की मांग की। मौके पर राजुल उपाध्याय, मनोज भारद्वाज, भारत निर्भय, धर्मेंद्र वार्ष्णेय, माधव उपाध्याय, संजय दुबे, राज तिवारी, विकास तिवारी, गौरव, हिमांशु कोठेवार, आकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।