डांस में अरवाज, यशस्विनी, गायन में परधाम अव्वल
- फोटो : amar ujala
राजकीय जिला कृषि एवं उद्योग विकास प्रदर्शनी के पांडाल में आयोजित वैराइटी शो में रंगारंग नृत्य एवं गायन का आयोजन किया गया। डाक्टर राकेश सक्सेना ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि गीत, वाद्य एवं नृत्य का समुच्चय ही संगीत है। यह एक ऐसी विधा है जो व्यक्ति को खुश रखती है। उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है वरन उन्हें तराशने की जरूरत है।
ऋषि चौहान ने कहा कि इस मंच ने जिले की प्रतिभाओं को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का काम किया है। विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों को सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड एवं उपजिलाधिकारी सदर डॉ संजीव कुमार ने पुरस्कृत किया। सीनियर वर्ग नृत्य में अरवाज, आकांक्षा, अंकित जूनियर वर्ग में यशस्विनी, अनुष्का, सूरज एवं गायन सीनियर में परधाम, विजय, पूजा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय रहे। संचालन हिमांशु अस्थाना व अमित जौहरी ने किया। पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी एवं समाजसेवी मेधाव्रत शास्त्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।