भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को सुनाई गई सजा-ए-मौत का फरमान वापस लेने और वतन वापसी को लेकर सोमवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। बैठक के दौरान असंवैधानिक तरीके से फांसी की सजा सुनाने पर निंदा प्रस्ताव पास पाक के खिलाफ विरोध किया।
बैठक में महेश यादव ने कहा कि कुलभूषण जाधव की शीघ्र रिहाई को लेकर राष्ट्रपति, भारत सरकार को प्रस्ताव लिखकर भेजा है वहीं, जितेन्द्र वार्ष्णेय, राजीव यादव, सतेन्द्र सिंह, सुनील यादव, राजवर्धन विसारिया, देवन्द्र पांडेय, संदीप मिश्रा, महेश कुलश्रेष्ठ ने भी समर्थन किया। अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद पचौरी ने बैठक के दौरान बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश द्वारा भेजे गए पत्र को पढ़ते हुए हड़ताल की बात कही। महासचिव राकेश यादव ने बताया कि कुलभूषण जाधव की रिहाई को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया है। इस दौरान नईम अहमद, प्रदीप मिश्रा, संजीव तिवारी, रमेश बघेल, सुभाष चन्द्र गुप्ता, अजय जैन, शिवलाल वर्मा मौजूद रहे।
------