फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट बैंक के लिए इशरतजहां एनकाउंटर को बताया फर्जी

Fri, 12 Feb 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू परिसर मेें आतंकी अफजल गुरु के समर्थन में नारेबाजी करने वालों को उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने देश द्रोही करार देते हुए फांसी पर लटकाने की मांग की है। उन्होेंने कहा कि देश के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री को गाली देने वाले को माफ किया जा सकता है, लेकिन देशद्रोह करने वालों को माफी नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन

एटा पहुंचे उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि आतंकियाें का कोई धर्म नहीं होता। उनकी जगह सलाखों के पीछे है। मध्यप्रदेश के भोजशाला प्रकरण पर बोले, वो स्थान हिंदुओं का है और आस्था से जुड़ा है। मुस्लिम समाज को उसमें दखल नही देना चाहिए। इशरत जहां एनकाउंटर पर हेडली के खुलासे को लेकर कांग्रेस पार्टी समेत अन्य दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट की राजनीति के लिए इशरतजहां के एनकाउंटर फर्जी बताया गया था। इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार पर निशाना साधा। बोल, इशरतजहां को बेटी बताकर मुख्यमंत्री पूरे बिहार प्रदेश का अपमान न करें। बोले पंचायत चुनाव में तो जमकर धांधली हुई लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ही सरकार बनेगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें