फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हत्या, आत्महत्या और पुलिस उत्पीड़न पर की पड़ताल

Mon, 11 Aug 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। निधौली कलां थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रभानपुर निवासी सत्यवीर की मौत के मामले की जांच करने के लिए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश की दो सदस्यीय टीम सोमवार को एटा आई। गांव में जाकर मृतक के परिजन से वार्ता की और कई तथ्यों पर पड़ताल की। हत्या, आत्महत्या और पुलिस उत्पीड़न पर उनकी जांच टिकी रही।
विज्ञापन


यह मामला पूरे प्रदेश से लेकर देश भर तक की सुर्खियों में आ गया था। सत्यवीर के पिता द्वारा थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने 1 अगस्त को सत्यवीर को थाने पर ले गई थी। वहां उसकी पिटाई की जिससे वह मर गया और रात में उसके शव को गांव के बाहर डाल गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगना आया था। हालांकि परिजन अब भी अपने आरोपों पर कायम हैं।

इस मामले में शासन के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी जांच शुरू की है। आयोग द्वारा गठित समिति में सदस्य महेंद्र सिंह राणा एवं अशोक कुमार सोमवार को एटा आए। यहां से सीधे मृतक के गांव चंद्रभानपुर पहुंचे। घटनास्थल, मृतक के घर और थाने में जाकर निरीक्षण किया। थाने में 1 अगस्त के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इस बीच मृतक के पिता, भाई, भाभी के बयान दर्ज किए। गांव के अन्य लोगों से भी घटना के संबंध में वार्ता करते हुए जानकारी ली।
विज्ञापन


सदस्यों ने बताया कि समिति प्रकरण से संबंधित सभी पक्षों से संवाद कर तथ्यों एवं साक्ष्यों का संकलन कर रही है। इसकी विस्तृत जांच रिपोर्ट आयोग को प्रस्तुत करेगी। जांच प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से संपन्न की जाएगी जिससे प्रकरण की वास्तविक स्थिति शीघ्र सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें