फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से मुख्य बाजारों में निकलना दूभर

Mon, 23 Nov 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा शहर अतिक्रमण की चपेट में है। दुकानदारों की मनमानी के चलते मेन बाजारों में लोगों का निकलना भी मुश्किल होता जा रहा है। इसके अलावा बाजारों में झूलती एचटी लाइन क तार दुकानदारों के साथ ग्राहकों के लिए भी परेशानी बने हुए हैं।
विज्ञापन

शहर में जीटी रोड, शिकोहाबाद, अलीगंज, आगरा रोड के अलावा अन्य मार्ग अतिक्रमण की चपेट में हैं। इन मार्गों पर प्रशासन और नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ कई बार कार्रवाई की गई है। लेकिन बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान नहीं चलने से अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। घंटाघर, गांधी मार्केट, हाथी गेट, सुभाष बाजार अज्ञैर बाबूगंज में दुकान से बाहर सजाए गए सामानों की वजह से अतिक्रमण का बुरा हाल है। इन बाजारों से दोपहिया वाहन तो दूर की ग्राहकों का पैदल निकलना भी दूभर है। ग्राहक अवनीश गुप्ता, ममता, रजनी आदि ने बताया कि अतिक्रमण की वजह से बाजार का बुरा हाल हो चला है। हाल इतना बुरा है यदि आग लगी तो अग्निशमन वाहन का आना भी मुश्किल रहेगा। बावजूद इसके पालिका-प्रशासन आंखें बंद किए बैठे हैं।
 
एचटी लाइन दे रही हादसों को न्यौता
बाबूंगज और घंटाघर स्थित बाजार के ऊपर झूलती एचटी लाइन हादसों को न्यौता दे रही हैं। इनसे निकलने वाली चिंगारियां बाजार में हड़कंप मचा रही हैं। दुकानदार बबलू कुरैशी और विनीत भारद्वाज ने बताया कि बाजार में हर समय हादसे का भय बना रहता है। एचटी की लाइन अब पुरानी हो चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें