फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पार्कों से लेकर घरों तक योग की उमंग

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार सुबह शहर के शहीद पार्क में योग करते लोग। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस बार कोरोना काल के चलते बड़े आयोजन नहीं हो सके। हालांकि कुछ संगठन और लोगों ने मिलकर पार्कों, व मैदानों में कार्यक्रम कर योगाभ्यास किया। इस दौरान लोगों में योग को लेकर उमंग नजर आई। वहीं अधिकांश लोगों ने घरों पर ही ऑनलाइन व सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये योगाभ्यास किया। प्रशासन की ओर से योग प्रतियोगिता आयोजित कराई गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने अपने आवास पर योगाभ्यास किया। वहीं जनपद के अन्य अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित अधिकांश आमजन ने घरों पर ही रहकर योग किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड महामारी के दृष्टिगत दिवस को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयोजित किया गया है। जीटी रोड स्थित शहीद पार्क में योग सेवा समिति की ओर से योगाभ्यास कराया गया। इसमें महिलाओं से लेकर बच्चे व बुजुर्गों ने प्रतिभाग किया।
योग प्रशिक्षक यशवीर सिंह चौहान ने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बचने के लिए कपालभाती, अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, भ्रामरी आदि का अभ्यास कराया। इस दौरान आशू वार्ष्णेय, शिवानी यादव, शशि मौर्य, रिचा वार्ष्णेय, रेखा, संजय गुप्ता, संजू, विमला, उर्मिला आदि मौजूद रहे। सकीट रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में लोगों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें