फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रुक-रुक कर हुई बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sun, 31 Aug 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सकीट कस्बे में बारिश से हुए जलभराव में मस्ती करते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
एटा/जैथरा/सकीट। शहर में रविवार को सुबह से शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई इलाकों में जलभराव हो गया। देहात क्षेत्र में किसानों को बारिश से काफी राहत मिली।
विज्ञापन


रविवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। सुबह करीब 6:30 बजे हल्की फुहार बरसती रही। वहीं करीब आधा घंटे बाद तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए लोग आस-पास की दुकान व पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसके बाद करीब सुबह 10 बजे बारिश रुकने के बाद फिर सुबह 11 बजे से बारिश होने लगी। इस तरह से पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही।

शहर के मोहल्ला नगला पोता, विजय नगर, मारहरा दरवाजा, रामेश्वरमपुरम कॉलोनी, किदवई नगर समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। बाजारों में कीचड़ जैसे हालात हो गए।
विज्ञापन


देहात क्षेत्र में पूरे दिन हुई बारिश से किसानों का काफी फायदा मिला है। खेत में खड़ी धान, मक्का व बाजरा की फसल में किसानों को करीब पांच दिन तक सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि बारिश से धान, मक्का, बाजरा को फायदा होगा। किसी भी फसल में कोई नुकसान नहीं है
अलीगंज में झमाझम बारिश से जलभराव हो गया।
मौसम सुहाना होने के साथ ही लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश के कारण बाजार भी हल्का रहा। क्षेत्र में हुए जलभराव के कारण लोग आवागमन के लिए परेशान रहे। अलीगंज के मोहल्ला राधा कृष्ण, मोहल्ला काजी, बिजली घर, किला रोड के साथ कोतवाली में भी जलभराव की स्थिति रही। कस्बे की कुछ सड़कें तालाब की तरह दिखीं।

सकीट कस्बे में बारिश से हुए जलभराव में मस्ती करते बच्चे। संवाद

सकीट कस्बे में बारिश से हुए जलभराव में मस्ती करते बच्चे। संवाद

सकीट कस्बे में बारिश से हुए जलभराव में मस्ती करते बच्चे। संवाद

सकीट कस्बे में बारिश से हुए जलभराव में मस्ती करते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें