फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बेहतर रैंकिंग बनाए रखने के निर्देश, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड व कार्यदायी संस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जिले की बेहतर रैंकिंग को बनाए रखते हुए इसे और सुधारना प्राथमिकता में रखा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग आपसी समन्वय के साथ सीएम डैशबोर्ड के बिंदुओं की नियमित समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें जिससे विकास कार्यों की गति तेज बनी रहे और रैंकिंग पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने मत्स्य विभाग के प्रभारी अधिकारी व मत्स्य निरीक्षक अनुज चौहान के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कार्यदायी संस्थाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सीएनडीएस व आवास विकास की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक समिति गठित कर सत्यापन कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उप कृषि निदेशक को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेज करने व विशेष अभियान चलाकर इसे निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें