फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: समाधान समारोह को सफल बनाने के लिए मध्यस्थों को दिए निर्देश

Fri, 10 Jul 2026 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मध्यस्थता अभियान-2.0 कैम्पेन के तहत बैठक करतीं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तुषारिका सिंह। स्रो
विज्ञापन
एटा। मध्यस्थता अभियान 2.0 एवं समाधान समारोह के सफल आयोजन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अभियान के तहत अधिक से अधिक वादों का आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण करने के लिए शुक्रवार को मध्यस्थों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला न्यायाधीश राकेश धर दुबे के निर्देशन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व प्राधिकरण की सचिव तुषारिका सिंह ने की। बैठक में सचिव तुषारिका सिंह ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय की ओर से समाधान समारोह का शुभारंभ 21 अप्रैल से किया गया है। इस दौरान मध्यस्थता की प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। बैठक में उपस्थित मध्यस्थों व अधिवक्ताओं ने अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। एडीआर भवन, जिला न्यायालय के समस्त सम्मानित मध्यस्थ एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें