फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रधान जी गली बनवाओ की इंस्टाग्राम पोस्ट पड़ी भारी, ई-रिक्शा चालक को पीटा

Wed, 05 Aug 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। गांव की जर्जर सड़क बनवाने की मांग को लेकर इंस्टाग्राम पर प्रधान जी गली बनवाओ लिखकर स्टोरी डालना एक ई-रिक्शा चालक को महंगा पड़ गया। पीड़ित का आरोप है कि स्टोरी से नाराज ग्राम प्रधान और समर्थकों ने सड़क पर पीटा। फिर जबरन बाइक पर बैठाकर नर्सरी में ले गए, जहां लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से दोबारा हमला किया। इतना ही नहीं, उसने हाथ के नाखून उखाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। कोतवाली अलीगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव सिसौतिया जगदीश निवासी आकाश(21) ई-रिक्शा चालक है। उसने पुलिस को बताया कि गांव की बदहाल सड़क के संबंध में उसने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर प्रधान जी गली बनवाओ लिखकर स्टोरी पोस्ट की थी। आरोप है कि इसी पोस्ट से नाराज होकर ग्राम प्रधान और उसके समर्थकों ने बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह ई-रिक्शा की किस्त जमा करने अलीगंज जा रहा था। तभी रास्ते में नर्सरी के पास ग्राम प्रधान समेत कई लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों, लोहे की रॉड, लात-घूंसों से हमला कर दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि इसके बाद उसे जबरन बाइक से नर्सरी के अंदर ले गए और बेरहमी से पीटा गया। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हुई है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें