जीआईसी विद्यालय में काउंसलिंग कराते शिक्षक अभ्यर्थी ।
- फोटो : ETAH
जैथरा(एटा)। थाना क्षेत्र के गांव तरगंवा में इंस्पेक्टर स्व. सुबोध कुमार की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्घा से नमन किया गया। सुबह उनकी समाधि पर पुष्पार्चन किए गए। इसके बाद गरीबों को कंबलों का वितरण और दिव्यांगों को प्रमाणपत्र बांटे गए। विधायक ने जैथरा-कुरावली मार्ग का नाम शहीद सुबोध कुमार के नाम पर करने की घोषणा की।
क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह राठौर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पण कर श्रद्घांजलि दी। इस दौरान सुबोध सिंह की पत्नी रजनी सिंह राठौर पुत्र श्रेय सिंह, भाई अतुल राठौर ने विधायक सत्यपल सिंह राठौर के कर कमलों से गरीब महिला पुरुषों को कंबलों का वितरण कराया। साथ ही क्षेत्र से आए विकलांगों को विकलांग प्रमाणपत्र वितरित किए गए। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह व उप जिलाधिकारी राजीव पांडेय ने कहा कि इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की शहादत को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजेंद्र सिंह चौहान, ठाकुर भूरे सिंह राठौर, प्रमोद कुमार सिंह, अशोक कुमार, देवेंद्र पांडेय, जीतू राठौर, गौरव ठाकुर, मदनपाल सिंह राठौर, रामौतार सिंह, मनोज राठौर, थानाध्यक्ष जैथरा विनय शर्मा ने उन्हें नमन किया।