फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों को प्रमाण पत्र दिलवा कर सुबोध की यादें संजोएंगे परिजन

विज्ञापन
दीवाल पर पेंटिंग करता दिव्यांग अमित कुमार शुक्ल साथ में अन्य ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। बुलंदशहर में गोकशी की आशंका के बाद हुए बवाल में जिले के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को जान गंवानी पड़ी थी। उनकी स्मृति में परिजन दिव्यांगों को प्रमाणपत्रों का वितरण और सम्मान समारोह का आयोजन कर सुबोध की याद को ताजा करेंगे। इससे पूर्व गांव तरगंवा स्थित उनकी समाधि पर पुष्पार्चन का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

अलीगंज तहसील के जैथरा स्थित गांव तरगंवा के रहने वाले थे इंस्पेक्टर सुबोध सिंह 3 दिसंबर 2018 को बुलंदशहर के स्याना में गोकशी की आशंका के बाद हुए बवाल में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबोध पर दो बेटे और एक बेटी है और सभी नोएडा व अन्य जगह रहते हैं। पुण्यतिथि पर पूरा परिवार और परिचित गांव में एकत्रित होंगे।
स्व. सुबोध के पुत्र श्रेय सिंह ने बताया कि पिताजी की स्मृति में श्रीबांके बिहारी सुबोध सिंह चैरिटेबिल ट्रस्ट बनाया गया है। अध्यक्ष मां रजनी सिंह हैं। ट्रस्ट के तत्वावधान में स्व. सुबोध की स्मृति में सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सर्वप्रथम सुबह 12 बजे गांव में बने समाधि स्थल पर पुष्पार्चन कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

इसके बाद समारोह में क्षेत्र के दिव्यांगों को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया जाएगा। समारोह में जिलाधिकारी सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार सिंह दिव्यांगों को प्रमाणपत्र वितरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें