फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनिदेशक पंचायत अलीगढ़ मंडल ने किया डीपीआरसी केंद्र का निरीक्षण

विज्ञापन
डीपीआरसी केंद्र का निरीक्षण करते उप अनुदेशक पंचायत अलीगढ़ एसके सिंह ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
जिला पंचायत द्वारा अलीगंज मार्ग पर बनवाए जा रहे जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) का उपनिदेशक पंचायत अलीगढ़ ने निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य ठीक मिला। हालांकि बजट न होने की वजह से बाउंड्रीवॉल का निर्माण नहीं हो पाया है जिसका निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

उपनिदेशक पंचायत अलीगढ़ एसके सिंह मंगलवार को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां त्रिस्तरीय चुनाव
को लेकर डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी से चर्चा की। उसके बाद अलीगंज मार्ग पर बन रहे डीपीआरसी केंद्र का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य संतोषजनक पाया गया। एसके सिंह ने बताया कि डीपीआरसी तक पहुंचने के लिए रास्ते का निर्माण किया जाएगा। वहीं चारो ओर से बाउंड्रीवॉल का भी निर्माण होगा। छत के पटान तक का कार्य हो चुका है। जिसमें 7 से 8 कमरे का निर्माण किया गया है। इसमें शौचालय, किचिन आदि अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसमें एक बड़ा हॉल का निर्माण किया गया है जिसमें करीब 5 सौ से अधिक लोग बैठ सकेंगें। एसके सिंह ने बताया कि 2 करोड़ की लागत से हो रहे डीपीआरसी का निर्माण कार्य सितंबर माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें