जलेसर। कस्बा के गांव में साढ़े तीन वर्षीय बालक के साथ एक युवक ने कुकर्म किया। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं, बालक का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।
आरोप है कि गांव का ही 18 वर्षीय युवक राज प्रताप बालक को बहला-फुसलाकर झाड़ियों की ओर ले गया। वहां उसने बालक के साथ कुकर्म किया। इस दौरान मासूम के रोने और चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।