फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलीलगंज में जलने से मासूम की मौत

Wed, 15 Mar 2017 12:43 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोते समय गांव झोपड़ी में आग लगने से सोमवार की रात खलीलगंज में पांच वर्षीय बालक चिराग की जलने से मौत हो गई। हादसे से घर में कोहराम मचा हुआ है। माना जा रहा है कि जलती मोमबत्ती गिरने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

जलेसर के गांव खलीलगंज निवासी विनोद अपने पांच वर्षीय बेटे चिराग के साथ सोमवार रात झोपड़ी में सो रहे थे। अचानक झोपड़ी में आग लग गई। तपिश से नींद टूटी, तो विनोद आग बुझाने के लिए पानी ले आने बाहर को भागे। इसी बीच लपटों ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। इसकी जद में आने से उनका बेटा चिराग भी गंभीररूप से झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। गांववालों ने किसी तरह चिराग को बाहर निकाला और उसे स्थानीय एक निजी क्लीनिक पर ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने आगरा रेफर कर दिया। आगरा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें