फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिला कारागार में सुनी गईं बंदियों की समस्याएं

Thu, 25 Jun 2026 01:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण के दौरान मौजूद बोर्ड ऑफ विजिटर्स जिला समिति के पदा​धिकारी। स्रोत सूचना
विज्ञापन
एटा। बोर्ड ऑफ विजिटर्स समिति ने बुधवार को जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राकेशधर दुबे के नेतृत्व में गठित समिति में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार-11, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व प्रभारी सचिव सुरेखा, डीएम अरविंद सिंह, एसएसपी डॉ. इलामारन, सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद व लोक निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ललित अग्रवाल शामिल रहे। समिति ने कारागार की विभिन्न बैरकों का निरीक्षण कर निरुद्ध बंदियों से सीधा संवाद किया।
इस दौरान बंदियों से उनके मुकदमों की पैरवी अधिवक्ता की उपलब्धता व अन्य कानूनी सहायता संबंधी जानकारी ली गई। जिन बंदियों के पास अधिवक्ता नहीं थे, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ बंदियों ने जमानत पेशी की तिथियों व सरकारी अधिवक्ता उपलब्ध कराने संबंधी समस्याएं रखीं। इस पर जिला न्यायाधीश ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। समिति ने कारागार में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। जेल अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव, जेलर प्रदीप कुमार कश्यप, कारागार चिकित्सक डॉ. उत्सव जैन, डिप्टी जेलर शशिकला वर्मा व सत्यपाल सिंह सिसोदिया सहित कारागार प्रशासन व सुरक्षा बल के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें