फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भारतीय ओबीसी महासभा की मांग बैलेट पेपर से हो चुनाव

Thu, 25 Jan 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मतदाता दिवस के मौके पर भारतीय ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह को ज्ञापन सौंप कर चुनाव को बैलेट पेपर से करने की मांग की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एकेश लोधी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव, 2023 के विधानसभा चुनाव की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के तीन पूर्व न्यायाधीश के नेतृत्व में एक जांच कमेटी का गठन किया जाए। जो 1 महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट दे और उस रिपोर्ट में जो भी व्यक्ति दोषी हो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

देश में चाहे लोकसभा का चुनाव हो या ग्राम पंचायत का सभी चुनाव बैलेट पेपर से ही कराए जाएं। ईवीएम व वीवी पैट मशीन का प्रयोग तुरंत बंद किया जाए। भविष्य में जो भी चुनाव हों, उसको 1 दिन में ही संपन्न कराकर तुरंत मतगणना कराई जाए, जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके। सभी पोलिंग स्टेशन और पोलिंग बूथ के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। चुनाव आयुक्त को चुनने की प्रक्रिया पारदर्शी हो। तीनों चुनाव आयुक्तों को मुख्य चुनाव आयुक्त की तरह ही सभी संवैधानिक और कानूनी अधिकार समान रूप से दिए जाएं। इसके अलावा सभी चुनावों के लिए एक ही मतदाता सूची होनी चाहिए। वर्तमान में अलग-अलग मतदाता सूची होने की वजह से लोग अपने मताधिकार से वंचित रह जाते हैं।
चोबसिंह, पुष्पलता, लोकेंद्र सिंह, रमेश यादव, रामोतार, अभिनंदन यादव, दीपक, आलोक यादव, आकाश यादव, मनवीर, अजीत, लोकेंद्र सिंह आदि अधिवक्ता व एकेश लोधी ओबीसी मोर्चा, परवेज जुबैरी पूर्व चेयरमैन, गुमान सिंह, रनवीर सिंह, आकाश कुमार, अमित शाक्य, सुघड़ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें